कोशिका जीवन की इकाई कोशिका की खोज कोशिका सिद्धान्त Class 11 Biology Notes
Unit-3: कोशिका जीवन की इकाई
कोशिका (The Cell)
कोशिका सभी जीवो की संरचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई है।कोशिका का कोई निश्चित आकार नही होता या विभिन्न आकार की हो सकती है जैसे अंडाकार, गोलाकार आदि कोशिका मे जीवन से सम्बन्धित सभी क्रियाए जैसे श्वसन, पाचन, जनन सम्पन्न होती है।
ऊतक (Tissue)
समान कार्य व समान संरचना वाले कोशिकाओं के समूह को ऊतक कहते है।
कोशिका की खोज
● कोशिका की खोज (Robert Hook) ने 1665 मे बोतल की काॅर्क के एक पतले टुकडे मे मधुमक्खी के छत्ते जैसे वाली संरचना को देखा था। (Robert Hook) ने जो कोशिका देखी थी वह मृत कोशिका थी।
● (ल्यूवेनहाॅक) ने जीवित कोशिका की खोज की थी।
● ल्यूवेनहाॅक ने कहा "कोशिका जीवन आधारभूत इकाई है।
● हयूगो वाॅन मोल तथा जोहानस पुरकिंजे ने कोशिका मे जैली जैसे पदार्थ को प्रोटोप्लसट कहा था।
कोशिका सिद्धान्त
● सन् 1838 मे जर्मनी के वानस्पति वैज्ञानिक (मैथीयस स्लीडेन)
ने पाया की पौधे विभिन्न प्रकार की कोशिकाओं से मिलकर बने है।
● 1839 मे एक ब्रिटिश प्राणी वैज्ञानिक (थियोडर श्वान) इन्होंने पाया की विभिन्न जन्तु विभिन्न प्रकार की कोशिकाओ से मिलकर बनते है।
● कोशिकाओ के बाहर एक पतली परत पाई जाती है जिसे (जीवद्रव्य कला) या (Plasma Membrane) कहते है।
● स्लीडेन व श्वान ने संयुक्त रूप से कोशिका सिद्धांत को प्रदीपादित किया इनके सिद्धांत के अनुसार प्राणियो और वनस्पतियो का शरीर कोशिकाओ और उनके से बना होता है।
● ये सिद्धांत यह बताने मे असफल रहा की नई कोशिकाओ का निर्माण कैसे होता है ।
● इनके बाद पहली बार (रुडोल्फ विरचोव) ने स्पष्ट किया की कोशिका विभाजित होती है और नई कोशिकाओ का निर्माण पूर्ववर्ती कोशिका विभाजन से होता है।
● 'Omnis cellua-e-cellua'
(The cell comes from pre existing cell)
● विरचोव ने (स्लीडेन व श्वान) की कल्पना को रूपान्तरित कर नई कोशिका सिद्धान्त को प्रदीपादित किया।
● सभी जीव कोशिका व कोशिका उत्पाद से बने होते है।
● नई कोशिकाए पूर्ववर्ती कोशिकाओ से बनी है।
कोशिका के प्रकार
कोशिका दो प्रकार की होती है -
1.Prokaryotic
2.Eukaryotic
Prokaryotic
● (Pro) का मतलब है प्राचीन (Karyotic) शब्द बना है (Carryon) से जिसका अर्थ होता है केन्द्रक।
● Prokaryotic कोशिकाए इनमे पाई जाती है :-
उदाहरण- नील हरित शैवाल, जीवाणु, माइकोप्लाजमा।
Eukaryotic
● इन कोशिकाओ मे सत्य केन्द्रक मिलता है इसके अतिरिक्त कोशिकाओ मे विभिन्न प्रकार के कोशिकांग पाए जाते है जैसे - लवक, माइटोकॉन्ड्रिया आदि।
उदाहरण- पादप और जन्तु कोशिका।



Comments
Post a Comment